तोज बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह जहां पारा 33 डिग्री के करीब था, वहीं अब 4 से 6 डिग्री तक गिरावट देखी गई है।
तोज बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह जहां पारा 33 डिग्री के करीब था, वहीं अब 4 से 6 डिग्री तक गिरावट देखी गई है।
तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। जिन किसानों की फसल कटाई के लिए तैयार थी, उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ने वाला है।
यह बारिश ऐसे समय पर हुई है जब गेहूं समेत कई फसलें पककर तैयार थीं। ऐसे में तूफान और पानी ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है।
करीब आधे घंटे बाद वर्षा और तेज हवा आंधी ने खेतों में खड़ी व पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचाया। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई।