बड़वानी: बीती रात तेज आंधी, बारिश और भयंकर ओलावृष्टि ने किसानों की खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। देर शाम आसमान में बिलजी की चमक के साथ जमकर बादल गरजे। रात करीब 9 बजे आंधी तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इस दौरान आसमान से अंगूर दाने के बराबर बर्फ के ओले भी बरसे। तेज धूल भरी हवा-आंधी से शहर अस्त व्यस्त हो गया।
दरअसल राजस्थान में इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, उसका प्रभाव मध्यप्रदेश के कुछ जिलों के साथ पश्चिम निमाड़ के बड़वानी जिले में बना हुआ है। इसके चलते गुरुवार रात्रि करीब आधे घंटे तक एक समान वर्षा हुई और बर्फ के ओले भी आसमान से जमकर ओले बरसे। हवा-आंधी से कई जगह पेड़ गिरने की सूचना हैं। करीब आधे घंटे तक हुई भारी बारिशऔर तेज हवा, आंधी-तूफान ने खेतों में खड़ी व पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचाया। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई।
मौसम विशेषज्ञ रवींद्रसिंह सिकरवार ने कहा कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ हैं। इसका असर पश्चिम निमाड़ तक हैं। अगले 24 घंटे के दौरान जिले में तेज हवाएं चलने के साथ चमक-गरज के साथ बूंदाबांदी, हल्की वर्षा हो सकती है। दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा।