ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया। चिलचिलाती गर्मी के बीच आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने हालात बदल दिए हैं। मौसम के इस कहर से किसानों के खेतों में गेंहूं की फसल चौपट हो गई है जिससे किसानों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है।
ग्वालियर शहर और आसपास के इलाकों में अचानक घने काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी चली और फिर शुरू हो गई झमाझम बारिश। शहर के उपनगरों और डबरा-भितरवार जैसे ग्रामीण इलाकों में बेर के आकार के ओले गिरे, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह जहां पारा 33 डिग्री के करीब था, वहीं अब 4 से 6 डिग्री तक गिरावट देखी गई है।
ग्वालियर से संवाददाता अरविंद सिंह पवैया की रिपोर्ट