1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सुभाष चंद्रा: राणा कपूर के साथ किसी तरह का कोई लेनदेन नहीं किया

सुभाष चंद्रा: राणा कपूर के साथ किसी तरह का कोई लेनदेन नहीं किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुभाष चंद्रा: राणा कपूर के साथ किसी तरह का कोई लेनदेन नहीं किया

यस बैंक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा से सवाल जवाब करने के लिए उन्हें पेश होने का समन दिया है जिस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से उन्होंने अपनी बात कही है।डॉ. सुभाष चंद्रा के स्वामित्व वाले एस्सेल ग्रुप पर कथित तौर पर यस बैंक का 8,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है।

चंद्रा ने ईडी के समन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दो ट्वीट किये। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘ईडी ने मुझसे अनुरोध किया है कि मैं उस जानकारी के बारे में अपना रुख स्पष्ट करूं, जो उसके पास पहले से है। लिहाजा आवश्यक सहयोग के लिए मुझे ईडी के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में खुशी होगी।

चंद्रा ने आगे लिखा है, ‘एस्सेल ग्रुप ने कभी भी राणा कपूर या उनके परिवार या उनके द्वारा नियंत्रित किसी निजी संस्था के साथ कोई लेन-देन नहीं किया है’। आपको बता दे की ईडी ने अनिल अम्बानी के साथ ही जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...