1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. NEET-JEE परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने लहराया परचम : सीएम से मिली बधाई

NEET-JEE परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने लहराया परचम : सीएम से मिली बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
NEET-JEE परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने लहराया परचम : सीएम से मिली बधाई

देश की बड़ी एग्जाम में शुमार नीट (NEET) और जेईई (JEE) परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं और हर स्टूडेंट का सपना होता है की वो इन परीक्षा को पास करें। दिल्ली की बात करे तो इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने परीक्षा में अपना परचम लहरा दिया है।

आपको बता दे कि  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाकायदा प्रेस वार्ता करते इस बाबत बच्चों को बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि डॉक्टर बनने के लिए पूरे देश में जो नीट परीक्षा होती है, उसमें 569 बच्चे दिल्ली सरकार के स्कूलों के हैं।

आगे उन्होनें बताया, इन 569 में से नीट परीक्षा पास करने वाली 379 लड़कियां हैं। नीट परीक्षा में दिल्ली सरकार के स्कूलों की लड़कियों का पास प्रतिशत 67% रहा है।

उन्होंने कहा, इस साल JEE एग्जाम में दिल्ली सरकार के स्कूलों के 443 बच्चों ने JEE Mains क्लियर की है। इनमें से 53 बच्चों ने JEE Advance पास किया है। सभी बच्चों और उनके माता-पिताओ को बहुत बधाई।

उन्होंने यह भी कहा, जो बच्चे 11वीं से 12वीं में जा रहे हैं उनसे बस एक ही बात कहना है अगर ये बच्चे कर सकते हैं तो आप भी कर सकते हैं। किसी भी बच्चे को पैसे की चिंता करने की जरुरत नहीं है, दिल्ली सरकार ने आपकी अच्छी शिक्षा के लिए पैसे का इंतजाम किया हुआ है।

नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वालों में से एक तमन्ना गोयल हैं। तमन्ना के नीट की परीक्षा में 695 नंबर आए हैं और अपनी कैटेगरी में उनकी 11वीं रैंक आई है। तमन्ना की मां पड़ोस के घरों में काम करके अपना गुज़ारा करती हैं और उनके पिता के पास कोई काम नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...