1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

दिल्ली-एनसीआर में आज को शाम करीब 5.45 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। आपको बता दे, लॉकडाउन की वजह से घर में रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी और लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया।

जैसे ही भूकंप आया उसके बाद लोग अचानक से डर के मारे घरों से बाहर की और सभी भूकंप को लेकर चर्चा करने लगे और अपने अपने कयास लगाने लगे।

आपको बताते चले, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पूर्वी दिल्ली था और इसकी तीव्रता 3.5 थी।

वहीं दिल्ली के अलावा दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

लेकिन इस भय के माहौल में सबसे अच्छी बात यह रही की किसी को भी जान माल की कोई हानि नहीं हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...