1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजधानी पटना में हुआ जोरदार धमाका, 7 लोग घायल

राजधानी पटना में हुआ जोरदार धमाका, 7 लोग घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजधानी पटना में हुआ जोरदार धमाका, 7 लोग घायल

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान इलाके में सोमवार की सुबह आठ बजे एक मकान में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में सात लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना में दो घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। 

यह धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी। वहीं आसपास के लोग पीड़ित परिवार की सहायता के लिए घटनास्थल पहुंचे। मौके पर पहुंचकर लोगों ने सभी घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस मामले में एसपी ने बताया कि, अभी तक ब्लास्ट होने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि, हो सकता है घर में रखा छोटा सिलिंडर फट गया होगा, लेकिन इस पर अभी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बता दें कि, पुलिस के मुताबिक धमाका बेडरूम में हुआ है। बाथरूम-टॉयलेट बेडरूम से अटैच हैं, जबकि सिलिंडर और चूल्हा किचन में रखा है और सही सलामत है। वहीं, गैस सिलेंडर फटेगा तो कमरे में आग लग जायेगी। आग नहीं लगी है।

इस हादसे के बारे में आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि, यह धमाका गैस सिलिंडर के फटने से नहीं हुआ है। ये बम ब्लास्ट की घटना है, लोग जिसतरह से घायल हैं, उससे साफ लग रहा है कि बम धमाका हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...