1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कथा वाचक मोरारी बापू राम मंदिर के लिए 5 करोड़ रूपये का दान देंगे

कथा वाचक मोरारी बापू राम मंदिर के लिए 5 करोड़ रूपये का दान देंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कथा वाचक मोरारी बापू राम मंदिर के लिए 5 करोड़ रूपये का दान देंगे

राम मंदिर के निर्माण शुरू होने की शुभ घड़ी बस आने को है और सदियों से लंबित इस कार्य को खुद देश के पीएम मोदी अपने कर कमलों से शुरु करेंगे। इस बाद 5 अगस्त को लेकर लोगों के मन में अति उत्साह है और अयोध्या ठीक वैसे ही सज रही है जैसे राम के आने पर सजी थी।

देश के तमाम राम भक्तों और साधु संतों में जमकर उत्साह है और उसी कड़ी में राम कथा वाचक मोरारी बापू ने एलान किया है कि वो राम मंदिर के लिए 5 करोड़ रूपये देने जा रहे है।

मोरारी बापू ने कहा कि सबसे पहले राम जन्मभूमि के लिए यहां पांच करोड़ भेजे जाएंगे, जो प्रभु श्री राम के चरण में एक तुलसीपत्र के रूप में भेंट होगी।

बता दे कि कमेटी पहले ही यह कह चुकी है की मंदिर निर्माण के लिए घर घर जाकर हिंदुओं से धन लिया जाएगा ताकि एक एक परिवार अपना योगदान इस मंदिर में दे सके।

अगले महीने पांच अगस्त को इसका शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई नेता शामिल होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...