पन्ना (मध्य प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे का 17 जून 2026 को पन्ना नगर प्रवास प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिला संगठन और महिला मोर्चा द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे राजविलास में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद डायमंड चौराहा पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा।
दोपहर 2:30 बजे वे जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
दोपहर 3 बजे राजन हॉल में आयोजित “12 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” विषयक प्रबुद्धजन सम्मेलन में वे मुख्य रूप से शामिल होंगी और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर विचार साझा करेंगी।

शाम को वे जुगल किशोर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी और छत्रसाल पार्क में आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होकर जिले की सांस्कृतिक विरासत को नमन करेंगी।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि परमार ने कहा कि यह प्रवास संगठन को नई ऊर्जा देगा और महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा।