ग्वालियरः क्रिकेट के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ग्वालियर ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से एक हाईटेक सेंटर की शुरुआत की गई।
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महा आर्यन सिंधिया और भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने मिलकर ‘द वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर’ का शुभारंभ किया।
इस सेंटर का उद्देश्य प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को आधुनिक तकनीक, बेहतरीन कोचिंग और प्रोफेशनल ट्रेनिंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
उद्घाटन समारोह के दौरान एक खास और दिलचस्प पल भी देखने को मिला। जब महा आर्यन सिंधिया ने गेंदबाजी की और शिखर धवन ने उसे शानदार तरीके से डिफेंस किया। इस पल ने वहां मौजूद दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में मौजूद युवा खिलाड़ियों ने भी अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रतिभा ने यह साबित कर दिया कि मध्य प्रदेश में क्रिकेट के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
ग्वालियर से संवाददाता अरविंद सिंह पवैया की रिपोर्ट