उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग रूपरेखा-2020 पर काम करना शुरू कर दिया है।
एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि विभाग इस बारे में भागीदार राज्यों और संघ शासित प्रदेशों द्वारा दिए गए ब्योरे पर गौर करेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इससे पहले 2019 की रूपरेखा पर रैकिंग जारी की।
पिछली बार की तरह इस बार भी गुजरात इसमें अव्वल है। कर्नाटक भारत में स्टार्ट-अप का हब माना जाता है. लेकिन इको-सिस्टम के मामले में इसे पछाड़ते हुए गुजरात टॉप पर पहुंच गया है।
स बार की रैंकिंग में कर्नाटक, केरल टॉपर परफॉर्मर बन कर उभरे. बिहार, ओडिशा, चंडीगढ़, राजस्थान लीडर कैटेगरी में थे. उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, नगालैंड, पंजाब, तेलंगाना को महत्वाकांक्षी राज्यों की श्रेणी में रखा गया था।