1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. S&P Global Ratings ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के ग्रोथ रेट अनुमान को घटाकर किया (-) 9 फीसद

S&P Global Ratings ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के ग्रोथ रेट अनुमान को घटाकर किया (-) 9 फीसद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
S&P Global Ratings ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के ग्रोथ रेट अनुमान को घटाकर किया (-) 9 फीसद

एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने सोमवार को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को घटा दिया है।

रेटिंग एजेंसी के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ (-) 9 फीसद रहने का अनुमान है।

इससे पहले एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने (-) 5 फीसद ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया था।

एजेंसी ने कहा है कि कोरोना वायरस मामलों के बढ़ने से लंबे समय तक निजी खर्च व निवेश में कमी रहेगी।

एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स के एशिया-पैसिफिक अर्थशास्त्री विश्रुत राणा ने कहा, ‘एक कारक जो निजी आर्थिक गतिविधियों और निवेश को बाधित कर रहा है, वह कारोना वायरस के बढ़ते मामले हैं।

एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स का अब यह अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ मौजूदा वित्त वर्ष में (-) 9 फीसद रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...