गोंडा: सपा मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हाल ही में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंजा कस्ते हुए कहा कि भजपा सरकार चंदा अभियान की मदद से लोगों का ध्यान किसान आंदोलन से भटका रहीं हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया देर शाम नवाबगंज के बल्लीपुर पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि वह वैदिक धर्म को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं। पूरे परिवार संग दर्शन करने जाएंगे। मंदिर निर्माण में भाजपा चंदा मांगों अभियान लोगों का किसान मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है। मंदिर में चंदा नहीं दक्षिणा दी जाती है जो गुप्त होती है। इसके पहले जो चंदा एकत्र हुआ था पहले उसका हिसाब दे भाजपा।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंदिर और मस्जिद का निर्माण हो रहा है। हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है लेकिन भाजपा आपस में लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। हम विकास की बात करते हैं।
अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन पर कहा कि भाजपा गरीबों को मुफ्त वैक्सीन नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा पर विश्वास नहीं है लेकिन देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है। बस जरूरी है कि सरकार अपना काम सही ढंग से करे।
इतना ही नहीं उन्होंने ऐलान किया कि यदि गरीबों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन नहीं दी गई तो एक साल बाद वह सभी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देंगे। विश्वास जताया कि उनकी सरकार लोक कल्याणकारी थी और सत्ता में वापसी जनता ने तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव सभी छोटे दलों को साथ लेकर लड़ेंगे। जनता सरकार से परेशान है। सरकार जनहित कारी होनी चाहिए लेकिन मौजूदा सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है।