1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP में शामिल होंगे सौरव गांगुली !

BJP में शामिल होंगे सौरव गांगुली !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
BJP में शामिल होंगे सौरव गांगुली !

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं । जिसके लिए सभी दल पश्चिम बंगाल में रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं । वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सात मार्च को कोलकाता में चुनावी रैली करेंगे । इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गयी हैं । माना जा रहा है कि सौरव गांगुली इस रैली में शामिल हो सकते हैं ।

क्रिकेटर सौरव गांगुली के रैली में हिस्सा लेने की खबरों को लेकर शामिक भट्टाचार्य ने जानकारी दी । उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि सौरव फिलहाल आराम कर रहे हैं । अगर वह कार्यक्रम में आने की सोचते हैं और उनका स्वास्थ्य तथा मौसम अनुकूल रहता है तो उनका बहुत स्वागत है । अगर वह आते हैं तो हमें लगता है कि उन्हें यह पसंद आएगा । वहां मौजूद लोगों को भी अच्छा लगेगा, लेकिन इस बारे में (कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में) हम नहीं जानते. यह फैसला उन्हें करना है ।

बता दें कि हाल ही में सौरव को दिल का दौरा पड़ा था । जांच में उन्हें हृदय से संबंधित ट्रिपल वेसेल डिजीज का पता चला था । जिसके चलते ह्रदय तक जाने वाली धमनियों में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजीयोप्लास्टी की गई थी । इससे पहले सर्जरी के दौरान उन्हें दो और स्टेंट लगाए गए थे । सौरव को 31 जनवरी को ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी । फिलहाल सौरव रेस्ट पर हैं । वहीं, BCCI प्रमुख का भी इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया हैं । हालांकि, माना जा रहा है कि सौरव पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में कदम रख सकते हैं ।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाले हैं । जिसकी 294 विधान सभा सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होनी है । राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होंगे । जिसके बाद चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे । पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों, तीसरे चरण में 31 सीटों, चौथे चरण में 44 सीटों, पांचवें चरण में 45 सीटों, छठे चरण में 43 सीटों, सातवें चरण में 36 सीटों और आठवें चरण में 35 सीटों पर मतदान करवाया जाएगा ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...