दुनियाभर में कोरोना मामले हर दिन बढ़ते ही जा रहे है। भारत अमेरिका और ब्राजील कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक बन चुके है। भारत की बात करे तो वह कल ही ब्राज़ील को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ गया है।
दुनिया भर की बात करे तो पिछले 24 घंटे में दुनिया में 1 लाख 96 हजार नए मामले सामने आए हैं और 3 हजार 708 लोगों की जान चली गई है।
दुनियाभर में अब तक 2 करोड़ 75 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 8 लाख 96 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो वहीं 1 करोड़ 96 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। पूरी दुनिया में 70 लाख एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी इस वक्त चरम पर है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है।
यहां अबतक 64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं और अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 25 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 10 हजार मामले आए हैं।