सीतापुर के कोतवाली सिधौली इलाके के महमूदाबाद मार्ग के जाफरी पुरवा गांव के पास आवारा सांड से एक बाइक सवार युवक टकरा गया। वहीं सांड से टकराने के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। राह चलते लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा था उसी दौरान युवकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के परिवार को इस हादसे के बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार में मताम छा गया।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि, बाइक सवार युवक लखनऊ से वापस अपने घर जा रहा था और बीच में ही उसके साथ दुर्घटना हो गई। जिसमें उसकी मौत हो गई है।