अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में 7,500 करोड़ निवेश कर 1.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सिल्वर लेक की ओर से हिस्सेदारी खरीदने की जानकरी दी है।
सिल्वरs लेक के इस निवेश से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की इक्विटी वैल्यूएशन 4.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल से पहले जियो प्लेटफॉर्म में 1.35 अरब डॉलर का निवेश किया था। सिल्वर ने जियो प्लेटफॉर्म में 2.08 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।
खबर में कहा गया था कि अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी निवेशक सिल्वर लेक रिलायंस रिटेल की 1.7-1.8 फीसदी हिस्सेदारी 7500 करोड़ रुपये में खरीद सकती है।
इससे पहले रिलायंस रिटेल ने शनिवार को फ्यूचर समूह के खुदरा और थोक कारोबार और लॉजिस्टिक्स और भंडारण कारोबार के अधिग्रहण का ऐलान किया था।