सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर अपने गृहनगर गोरखपुर में हैं. अपने इस दौरे के दूसरे दिन उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.

आज पूरा देश बड़े ही धूमधाम से इस पर्व को मना रहा है तो ऐसे में योगी जी तो एक संन्यासी है तो ऐसे में आज उन्होंने जमकर शिव की भक्ति की और उनकी शिव की आराधना करती हुई तस्वीरें वायरल हो रही है।

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं शिवरात्रि पर शहर के हर मंदिर को सजाया गया है।
पूजा से पहले उन्होंने ट्वीट किया कि ”देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं. भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें. हर हर महादेव.”

आज सुबह सीएम योगी अपनी दिनचर्या के हिसाब से मंदिर की गौशाला में गए. इसके बाद जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी. इसके बाद वे पूजा करने के लिए बैठे. उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर पीतेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया.