हाथरस मुद्दे पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को खरी खोटी सुनाई है।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा दिन रात मुंबई पुलिस को कोसने के लिए जिनको Y+ security से नवाज़ा गया, जो ‘महिलाओं’ की ‘बुलंद आवाज़’ बनकर, मुख्यमंत्री और राज्य के बारे में आपत्तिजनक बयानबाज़ी कर रहीं थी, मीडिया की चहिति थी, उनके मुँह में दही जम गया है क्या? उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर।
दिन रात मुंबई पुलिस को कोसने के लिए जिनको Y+ security से नवाज़ा गया, जो ‘महिलाओं’ की ‘बुलंद आवाज़’ बनकर, मुख्यमंत्री और राज्य के बारे में आपत्तिजनक बयानबाज़ी कर रहीं थी, मीडिया की चहिति थी, उनके मुँह में दही जम गया है क्या? उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर।
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) October 3, 2020
एक दूसरे ट्वीट में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि चूड़ियाँ ना कभी कमजोर थीं ना ही कभी कमजोरी का प्रतीक मानी जाएँगी। जो इसको कमजोरी का प्रतीक मानते हैं, वो महिला विरोधी ही नहीं, ढोंगी भी हैं।
चूड़ियाँ ना कभी कमजोर थीं ना ही कभी कमजोरी का प्रतीक मानी जाएँगी।
जो इसको कमजोरी का प्रतीक मानते हैं, वो महिला विरोधी ही नहीं, ढोंगी भी हैं।— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) October 3, 2020
बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी को लेकर बयानबाजी का लंबा दौर चला था। बीएमसी ने कंगना रनौत का कथित अवैध निर्माण भी ढहा दिया था। इस दौरान कंगना ने महिला सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र सरकार को लगातार घेरा था।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1310797820241178624?s=20
बता दें कि कुछ दिन पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हाथ रास केस को लेकर कहा था कि इन बलात्कारियों को सार्वजनिक रूप से गोली मारो, इन गैंग रेपों का क्या समाधान है जो हर साल संख्या में बढ़ रहे हैं? इस देश के लिए क्या ही दुखद और शर्मनाक दिन है। हम पर शर्म करो हमने अपनी बेटियों को फेल कर दिया।