1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएए-विरोधी आंदोलन में शामिल शरजील इमाम को कोरोना हुआ

सीएए-विरोधी आंदोलन में शामिल शरजील इमाम को कोरोना हुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएए-विरोधी आंदोलन में शामिल शरजील इमाम को कोरोना हुआ

असम को भारत से काटने की बात कहने वाले शरजील इमाम को कोरोना वायरस ने जकड़ लिया है।

आपको बता दे कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जो धरना प्रदर्शन हुए थे उसमे इस इमाम ने भड़काऊ भाषण दिए थे और असम को भारत से काटने की बात कही थी।

शरजील आईआईटी मुंबई के छात्र रह चुके है और इस वक्त गुवाहाटी जेल में बंद है।

इमाम के उस भाषण के लिए राजद्रोह कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसमें हिंसक माध्यम से असम को देश के बाकी हिस्सों से अलग करने की कथित रूप से धमकी दी गई थी।

महानिरीक्षक (जेल) दशरथ दास ने कहा कि जेल के 435 कैदियों को अब तक कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है, जिनमें कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई भी शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...