1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्र के गृहमंत्री को शरद पवार ने लिखा पत्र

महाराष्ट्र के गृहमंत्री को शरद पवार ने लिखा पत्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र के गृहमंत्री को शरद पवार ने लिखा पत्र

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने पुलिसकर्मियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर अपील की है कि, वीआईपी आंदोलन और राजनीतिक रैलियों के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाए।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, ऐसे कई मामले अब तक आ चुके है जिसमें पुलिस कर्मी लोगों की सुरक्षा करने के चक्कर में खुद घायल हो जाते हैं। इसलिए शरद पवार ने गृहमंत्री से पत्र लिखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

बता दें कि, देश में हाल ही के महीनों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए उग्र अंदोलन में कई पुलिसकर्मी शहीद हो गए है, या गंभीर रूप से घायल हुए है। ऐसे हालत को देखते हुए पुलिस लोगों के गुस्से का शिकार बन जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...