1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शामली: गांव के ही व्यक्ति ने किया छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

शामली: गांव के ही व्यक्ति ने किया छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शामली: गांव के ही व्यक्ति ने किया छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

(शामली से संवाददाता श्रवण सैनी की रिपोर्ट)

शामली के थानाभवन थाने पहुंचे एक पिता ने तहरीर देकर बताया कि, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी के साथ 27 जनवरी की शाम को गांव के ही एक व्यक्ति ने जबरन घसीटते हुए अपने घर के एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।

 इसके साथ पीड़ित पिता ने बताया कि, उस कमरे में पहले से ही मौजूद गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद   उसकी पीड़ित बेटी कई दिन से बदहवास हालत में थी। घर पर पीड़ित नाबालिग की मां न होने के कारण पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में किसी को नहीं बताया।

रिश्तेदार के घर से लौटी पीड़िता की मां। वहीं पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। घरवालों को इस घटना के बारे में पता चलने के बाद उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।  बता दें कि, पीड़ित के परिवारवालों ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। उसकी पत्नी के घर पर न होने के कारण उसकी बेटी ने उन्हें कोई बात नहीं बताई। आज उसकी पत्नी कई दिन बाद रिश्तेदारी से वापस घर लौटी तो बेटी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...