1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. टिक टॉक की रेटिंग गिरने पर खुश हुए शक्तिमान ! वायरल हो गया वीडियो

टिक टॉक की रेटिंग गिरने पर खुश हुए शक्तिमान ! वायरल हो गया वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टिक टॉक की रेटिंग गिरने पर खुश हुए शक्तिमान ! वायरल हो गया वीडियो

देश के पहले सुपर हीरो शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना टिकटॉक की रेटिंग गिरने पर बेहद खुश है। उन्होंने एक वीडियो रिलीज़ किया जिसमें वो इस एप की खामिया गिना रहे है। 

उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि बुरी खबरों के बीच यह खुश खबरी मिली है कि एक और चाइनीज वायरस टिकटॉक हमसे दूर होता जा रहा है। उसकी रेटिंग गिर गई है। 

युवाओं को दिए गए सन्देश में उन्होंने कहा कि टिक टॉक फालतू लोगों का काम है और ये आज के युवाओं को और भी फालतू बनाता चला जा रहा है। उनमें अश्लीलता, बेहूदगी, फूहड़ता घुसती चली जा रही है। 

उन्होंने सिर्फ टिकटॉक ही नहीं बल्कि और भी चाइना के प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने की बात कही है।

इससे पहले भी मुकेश खन्ना युवाओं से अपील कर चुके है की वो समय का सदुपयोग किसी अच्छी चीज़ को सीखने में करे ना की टिकटॉक जैसे बेहूदा एप पर अपना समय बर्बाद करे। 

मुकेश खन्ना का यह वीडियो चंद घंटों में ही वायरल हो गया है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे है और अपने फोन से टिकटॉक को अनस्टॉल कर रहे है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...