1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शाहीन बाग: आज पूरी बात नहीं हो पाई, हम कल आएंगे- वार्ताकार साधना रामचंद्रन

शाहीन बाग: आज पूरी बात नहीं हो पाई, हम कल आएंगे- वार्ताकार साधना रामचंद्रन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहीन बाग: आज पूरी बात नहीं हो पाई, हम कल आएंगे- वार्ताकार साधना रामचंद्रन

दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टार (एनआरसी) के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली की कई सड़के बंद कर दी गई है जिसकी वजह से लोगों को बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि, देश हर नागरिक का अधिकार है कि वह अपने के लिए आंदोलन कर सकता है। लेकिन सब लोग सड़क बंद कर करके बैठ जाए तो ऐसे कैसे चलेगा। कोर्ट ने वरिष्ठ वकील संजय हेगडे और साधना रामचंद्रन को प्रदर्शकारियों से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

आज सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन बातचीत के लिए शाहीन बाग पहुंचे। शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के बाद वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने पत्रकारों से बातचीत की और बताया कि, हमने आज प्रदर्शनकारियों के साथ पहली मुलाकात की। शाहीन बाग में माताओं से, बहनों से, नागरिकों से मिले और उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आज बात तो पूरी हो नहीं पाई, आज शुरूआत ही हुई है इसलिए वे चाहते हैं कि, हम कल दोबारा आए, हम कल दोबारा आएंगे।

आपको बता दें कि, इस मामले में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने बातचीत करने के लिए वकीलों को भेजा है, इससे कम से कम शाहीन बाग के लोगों की मांग सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचेगी। परन्तु समस्या का समाधान तो सरकार को ही करना होगा, सुप्रीम कोर्ट को सरकार को निर्देश देने चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...