राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले एक महीने से ज्यादा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी सरकार से इस कानून को हाटने की मांग कर रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अपने- अपने हाथों में पोस्टर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शाहीन बाग आने की अपील कर रहे हैं।
प्रदर्शकारियों का कहना है कि, एक पीएम मोदी शाहीन बाग आकार हमसे बात करें। साथ ही कहा कि, हम बीजेपी सरकार के खिलाफ नहीं है हम बस चाहते है कि, पीएम मोदी सीएए के बारे में हमसे एक बार जरूर बात करें।बता दें कि, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले कुछ महीनों में काफी उग्र आंदोलन देखने को मिला हैष जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है।
साथ ही कई पुलिसकर्मी भी इस उग्र आंदोलन में भीड़ का शिकार हुए है। देश में अशांति का माहौल बन गया था। वहीं हालत को देखते हुए सरकार ने जन जगरूकता अभियान चलाया जिसमें लोगों को सीएए को बारे में बताया गया है। इस अभियान के तहत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने रैलियां और अन्य माध्यमों के जारिए लोगों को जगरूक करने का प्रयास किया है।