नई दिल्ली; साल 2021 की 15 जनवरी को सेना दिवस का 73वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। सेना दिवस के अवसर पर देशभर के लोगों ने देश की थल सेना की वीरता का जश्न मानते हुए शुभकामनाएं दी है। भारत के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, समेत कई बड़े नेताओं और राजनैतिक दलों ने भारत की थल सेना की वीरता का जश्न मनाते हुए, शुभकानाए दी।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इंडियन आर्मी डे पर थल सेना को शुभकामनाये देते हुए लिखा,” मां भारती की रक्षा में पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई। हमारी सेना सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध है, जिसने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। समस्त देशवासियों की ओर से भारतीय सेना को मेरा नमन।”
मां भारती की रक्षा में पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई। हमारी सेना सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध है, जिसने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। समस्त देशवासियों की ओर से भारतीय सेना को मेरा नमन।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2021
साथ ही भारत के गृह मंत्री, अमित शाह ने भी ट्वीट कर लिखा, भारतीय सेना शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है। देश के बहादुर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करता हूं। राष्ट्र के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण पर सभी देशवासियों को गर्व है। हमारे वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को ‘थल सेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।”
भारतीय सेना शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है।
देश के बहादुर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करता हूं। राष्ट्र के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण पर सभी देशवासियों को गर्व है।
हमारे वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को ‘थल सेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/2r27CEdQbC
— Amit Shah (@AmitShah) January 15, 2021
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना टहल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “अदम्य साहसी, अति अनुशासित, अद्भुत पराक्रमी भारतीय सेना के वीर जवानों, पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मातृभूमि की रक्षा हेतु प्रति पल अपना सर्वस्व अर्पण करने को तत्पर भारतीय सेना के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ सेवा भावना पर हमे गर्व है।”
अदम्य साहसी, अति अनुशासित, अद्भुत पराक्रमी भारतीय सेना के वीर जवानों, पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मातृभूमि की रक्षा हेतु प्रति पल अपना सर्वस्व अर्पण करने को तत्पर भारतीय सेना के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ सेवा भावना पर हमें गर्व है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 15, 2021
वहीं राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी भारतीय आर्मी डे की शुभकानाएं देते हुए लिखा, “अदम्य साहस और शौर्य के साथ देश की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों और सभी देशवासियों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारतीय सेना के पराक्रम और वीरता को मैं नमन करता हूँ।”
अदम्य साहस और शौर्य के साथ देश की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों और सभी देशवासियों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारतीय सेना के पराक्रम और वीरता को मैं नमन करता हूँ। pic.twitter.com/yFoVHDdnHJ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 15, 2021
इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारतीय सेना को शुभकामनाएं देकर लिखा,” जैसा कि हम भारतीय सेना दिवस मनाते हैं, हम अपने जवानों के शौर्य और निस्वार्थता को सलाम और सम्मानित करते हैं, जिन्होंने हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने और हमें सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान खतरे में डाल दी ।जय हिंद ”
As we celebrate Indian Army Day, we salute and honour the valour and selflessness of our jawans who put their lives in danger to secure our borders and keep us safe.
Jai Hind pic.twitter.com/WqDKRJg1Zg
— Congress (@INCIndia) January 15, 2021
इस लिए मनाया जाता है आर्मी डे…
आपको बता दें, 15 जनवरी को आर्मी डे मनाने के पीछे दो बड़ी वजह है। पहला यह कि 15 जनवरी 1949 के दिन से ही भारतीय सेना पूरी तरह ब्रिटिश थल सेना से मुक्त हुई थी। दूसरी इसी दिन जनरल केएम करियप्पा को भारतीय थल सेना का कमांडर इन चीफ बनाया गया था। इस तरह लेफ्टिनेंट करियप्पा लोकतांत्रिक भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे। केएम करियप्पा ‘किप्पर’ नाम से काफी मशहूर थे। दरअसल 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद ब्रिटिश इंडियन आर्मी दो हिस्से में बंट गई थी। एक पाकिस्तान आर्मी और दूसरा हिस्सा इंडियन आर्मी बनी थी।