1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सेंसेक्स, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद, Bajaj Finance के शेयरों में 4.70% का उछाल

सेंसेक्स, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद, Bajaj Finance के शेयरों में 4.70% का उछाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सेंसेक्स, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद, Bajaj Finance के शेयरों में 4.70% का उछाल

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को काफी जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, Sensex और Nifty आखिर में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 9.71 अंक या 0.02 फीसद की बढ़त के साथ 46,263.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, NSE Nifty 9.70 अंक या 0.07 फीसद की बढ़त के साथ 13,567.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो और धातु को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स लाल निशान के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी पीएसयू और एफएमसीजी में एक-एक फीसद की गिरावट देखने को मिली।

Sensex पर बजाज फाइनेंस के शेयरों में सर्वाधिक 4.69 फीसद की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा बजाज फाइनेंस के शेयर में भी 4.15 फीसद का उछाल देखने को मिला। इनके अलावा HDFC, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

दूसरी ओर, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, टीसीएस, आईटीसी, ओएनजीसी, सन फार्मा, सन फार्मा, इन्फोसिस, रिलायंस, एशियन पेंट, पावरग्रिड, बजाज ऑटो और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

S&P Global Ratings ने चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में 7.7 फीसद के संकुचन का अनुमान लगाया है। इससे पहले एजेंसी ने नौ फीसद की दर से संकुचन का अनुमान प्रकट किया था। एजेंसी ने मांग में वृद्धि और कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए वृद्धि दर के अनुमान में सुधार किया है।

इसी बीच खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी से खुदरा महंगाई दर घटकर 6.93 फीसद पर रह गई। हालांकि, यह अब भी भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य से ज्यादा है।

दूसरी ओर मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे कमजोर होकर 73.63 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

स्टॉक एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) ने सोमवार को 2,264.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और शुद्ध आधार पर लिवाल रहे।

शंघाई, सिओल, हांगकांग और टोक्यो में भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...