1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बजट के झटके से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 711 अंक चढ़ा

बजट के झटके से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 711 अंक चढ़ा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बजट के झटके से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 711 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में बजट वाले दिन भारी गिरावट आई थी, लेकिन अब शेयर बाजार पूरी तरह से उबर चुका है। मंगलवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 711.96 अंक चढ़कर 40,584 पर पहुंच गया। निफ्टी में 200 अंक की तेजी आई। इसने 11,908.30 का उच्च स्तर छुआ।

आज जी लिमिटेड, टाटा मोटर्स, वेदांता लिमिटेड, इंफ्राटेल, आईओसी, कोल इंडिया, एचसीएल टेक, गेल और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले, वहीं सन फार्मा बजाज ऑटो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर रहे।

मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 62 अंकों की तेजी के साथ 11, 786.25 पर खुला। चीन में कोरोना वायरस के अटैक की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसकी वजह से भी बाजार में तेजी आई है।

सुबह 10.56 बजे शेयर बाजार करीब 670 अंकों की उछाल के साथ 40542 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 191.55 अंकों की तेजी के साथ 11,899.45 पर पहुंच गया।

कारोबार की शुरुआत के बाद 90 मिनट में ही बीएसई की कंपनियों की बाजार पूंजी में 2 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हो गई। सोमवार को इनकी बाजार पूंजी 153.72 लाख करोड़ रुपए थी, जबकि मंगलवार को 10.45 बजे के आसपास इनकी बाजर पूंजी 155.72 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...