1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. NCP नेता डीपी त्रिपाठी का हुआ निधन, लंबे समये से चल रहे थे बिमार

NCP नेता डीपी त्रिपाठी का हुआ निधन, लंबे समये से चल रहे थे बिमार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
NCP नेता डीपी त्रिपाठी का हुआ निधन, लंबे समये से चल रहे थे बिमार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP के नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का गुरुवार को निधान हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। यूपी के सुल्तानपुर में जन्मे डीपी त्रिपाठी का 67 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके है। डीपी त्रिपाठी ने राजनीति में अपने करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। लेकिन सोनिया गांधी के विरोध में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी ज्वॉइन कर ली थी।

उनके निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने गहरा दुख जाताया है। सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, डीपी त्रिपाठी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दु:ख हुआ। वो एनसीपी के महासचिव थे। हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्थ और मार्गदर्शन को याद करेंगे। जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी, उनकी आत्मा को शांति मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...