1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आज तक के सभी रीजनल चैनल के हेड बने वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर

आज तक के सभी रीजनल चैनल के हेड बने वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज तक के सभी रीजनल चैनल के हेड बने वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर

जाने माने पत्रकार और डिजिटल मीडिया में अच्छी पकड़ रखने वाले मिलिंद खांडेकर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल ‘आज तक’ न्यूज़ चैनल के जितने भी रीजनल न्यूज़ के ‘तक’ हैं, ‘यूपी तक’, ‘बिहार तक’, ‘मध्य प्रदेश तक’ आदि, सभी का हेड वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर को बनाए जाने की सूचना है।

आपको बता दे,  खांडेकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बीबीसी इंडिया छोड़ने की बात कही थी। इस ट्वीट में खांडेकर ने कहा था , ‘बीबीसी इंडिया के साथ मेरा सफर काफी बेहतर रहा। इस दौरान कई नई चीजें सीखने का मौका भी मिला। भारत में बीबीसी ने काफी विस्तार किया है और मैं काफी सौभाग्यशाली हूं जो इसका हिस्सा रहा।

मिलिंद ने पत्रकारिता में अपनी शुरुआत 1992 से ‘नवभारत टाइम्स’ के साथ की। नवभारत में उन्होंने सब-एडिटर और रिपोर्टर के रूप में काम किया। इसके बाद वे ‘आज तक’ के साथ काम करने लगे, 2004 में मिलिंद ने ‘आज तक’ को अलविदा कह एबीपी ज्वाइन किया।

मिलिंद खांडेकर ने अगस्त, 2018 की शुरुआत में एबीपी न्यूज में अपनी 14 साल की लंबी पारी को विराम दिया था। वे यहां मैनेजिंग एडिटर पद पर कार्यरत थे।  

अब माना जा रहा है, मिलिंद वेब-डिजिटल डिवीजन के भी प्रमुख होंगे। अभी डिजिटल कमलेश सिंह और यूट्यूब वाले सभी ‘तक’ संजीव पालीवाल देख रहे हैं और वो अब कली पूरी को रिपोर्ट करने वाले है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...