1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हाथरस मामले में SC में दूसरी PIL दाखिल, HC की निगरानी में की गई जांच की मांग

हाथरस मामले में SC में दूसरी PIL दाखिल, HC की निगरानी में की गई जांच की मांग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस मामले में SC में दूसरी PIL दाखिल, HC की निगरानी में की गई जांच की मांग

हाथरस में हुए दलित युवती के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दूसरी जनहित याचिका दायर की गई है। ये याचिका सुषमा मौर्या ने दाखिल की है। याचिका में कोर्ट से इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने की मांग की गई है।दायर याचिका में लोगों को गुमराह करने वाले और जबरन पीड़िता का अंतिम संस्कार करने वाले दोषी पुलिस, प्रशासनिक व मेडिकल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

याचिका में हाई कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच कराने की भी मांग की गई है ताकि दोषी को कड़ी सजा मिल सके। इसके अलावा याचिकाकर्ता ने देशभर के लिए दिशा-निर्देश बनाने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी पीड़ित परिवार का कानून से भरोसा न उठे, जैसा हाथरस के परिवार का उठा है और ये किसी और के साथ न हो।

बता दें कि गैंगरेप की पीड़िता 19 वर्षीय दलित युवती का अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में करने पर हाथरस जिला प्रशासन पर कई आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर देश की जनता और राजनीतिक पार्टी योगी सरकार पर कई आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग कर रही हैं। जिला प्रशासन ने मीडिया की एंट्री पर भी बैन लगा रखा था। इसकी आलोचना होने के बाद अब मीडिया को एंट्री दे दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...