1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शाजापुर में भीषण गर्मी का सितम, डॉक्टर ने दी हीट वेव से बचने की सलाह

शाजापुर में भीषण गर्मी का सितम, डॉक्टर ने दी हीट वेव से बचने की सलाह

डॉ. नायक के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। डॉक्टर सचिन नायक ने बताया कि लू से बचने के लिए सबसे जरूरी सतर्कता है।

By: Naredra 
Updated:
शाजापुर में भीषण गर्मी का सितम, डॉक्टर ने दी हीट वेव से बचने की सलाह

​शाजापुरः जिले में सूर्यदेव के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। आज का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। लोग गर्मी से बचने के लिए जतन करते नजर आ रहे हैं। इस भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, विशेषकर ‘लू’ (Heat Stroke) का खतरा बढ़ गया है। ​बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

इसी कड़ी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सचिन नायक ने आमजन को इस जानलेवा गर्मी से सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। डॉ. नायक के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

डॉक्टर सचिन नायक ने बताया कि लू से बचने के लिए सबसे जरूरी सतर्कता है। उन्होंने निम्नलिखित सुझाव दिए हैं-

​भरपूर पानी पिएं: प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें। ​

सही खान-पान: हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। ओआरएस (ORS), नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और मौसमी फलों (जैसे तरबूज, खरबूजा) का अधिक प्रयोग करें।

अन्य उपायः बाहर निकलते समय सूती और ढीले कपड़े पहनें। सिर को टोपी, अंगोछे या छाते से ढककर रखें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच, जब धूप सबसे तेज होती है, अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। धूप में निकलने से पहले कुछ खाकर और पानी पीकर ही निकलें।

शाजापुर से संवाददाता दिलीप सौराष्ट्रीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...