छोटे परदे की करीना कपूर कही जाने वाली सौम्या टंडन लोगों के बीच काफी फेमस है। सीरियल ” भाभी जी घर पर है ” लोगों के दिल में रच बस सा गया है। लोग सौम्या को अनिता भाभी के नाम से ज्यादा जानते है।
सोम्या जो भी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती है वो तुरंत वायरल हो जाता है , उनका एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो ऋतिक की फिल्म “वार ” के गाने ” घुँघुरु टूट गए ” पर डांस कर रही है।
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 5 खराब टेक देने के बाद ये वीडियो बना है। मेरे लिए तो यही बहुत खुशी की बात रही कि मैंने एक टेक के दौरान सभी स्टेप्स सही लिए।
यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे है।