अरब जगत के सबसे ताकतवर देश के किंग सलमान को पित्ताशय में सूजन के बाद राजधानी रियाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अरब जगत के ताकतवार सख्श माने जाते है। देश में कोरोना वायरस के कारण सऊदी शाह पिछले कुछ महीने से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं।
आपको बता दे कि शाह सलमान 2015 से सऊदी अरब पर शासन कर रहे हैं और अपने बेटे एवं प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (34) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं।
सलमान ही मुख्य रूप से देश का कामकाज चलाते हैं। सऊदी की प्रेस ने बताया है कि 84 वर्षीय शाह की ‘शाह फैसल स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल’ में मेडिकल जांच की जा रही है।