1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सारा अली खान ने करवाएं भारत दर्शन : वायरल हो गया वीडियो

सारा अली खान ने करवाएं भारत दर्शन : वायरल हो गया वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सारा अली खान ने करवाएं भारत दर्शन : वायरल हो गया वीडियो

सारा अली खान ने बहुत कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। भले ही उनकी फिल्मे उतनी सुपरहिट ना हुई हो लेकिन सोशल मीडिया पर सारा सुपरहिट है। 

वो अक्सर अपने चाहने वालों के साथ मजेदार वीडियो शेयर करती रहती है।

लोग भी उनके वीडियोस को बेहद पसंद करते है। इस बार सारा इस  लॉकडाउन में लोगों को भारत दर्शन करवा रही है। 

https://www.instagram.com/tv/CApa2VXJcr0/?utm_source=ig_embed

दरअसल उन्होंने अपनी सभी राज्यों में की गयी यात्राओं को मिलाकर एक वीडियो तैयार किया है जिसमें आपको अलग अलग राज्य में उनके द्वारा बिताए गए समय की झलक मिलेगी। 

इस वीडियो को उन्होंने लॉकडाउन एडिशन का नाम दिया है, इसमें राजस्थान, बिहार तेलंगाना जैसे राज्यों की संस्कृति आपको दिखाई देगी। 

सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट किया है और इसे जमकर पसंद किया जा रहा है।  सारा के चाहने वाले उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...