1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. जस्टिन बीबर के गाने पर Sapna choudhary ने किया जमकर डांस, वीडियो देखकर फैंस हुए पागल

जस्टिन बीबर के गाने पर Sapna choudhary ने किया जमकर डांस, वीडियो देखकर फैंस हुए पागल

By: Amit ranjan 
Updated:
जस्टिन बीबर के गाने पर Sapna choudhary ने किया जमकर डांस, वीडियो देखकर फैंस हुए पागल

नई दिल्ली : हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी एक बार फिर अपने धमाकेदार वीडियो से फैंस को पागल बना रही है, जिसे उनके फैंस बड़े इंज्वॉय के साथ देख रहे है। आपको बता दें कि इस वीडियो में सपना हरियाणवी नहीं बल्कि हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर के गानें पर डांस कर रही है। जिसमें वो ब्लैक सूट में नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।

बता दें कि इस वीडियो को सपना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए सपना ने लिखा कि मेरी फैमली शुक्रिया। आप लोग हैं जो मुझे इतना प्यार करते हैं। मैं आप सभी का कितना भी शुक्रिया अदा करूं वो कम है। सपना सिर्फ अपने स्टेज शो और म्यूजिक वीडियो के जरिए ही नहीं बल्कि, सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ना सिर्फ बेहद खूबसूरत ड्रेस में अपनी फोटो साझा करती रहती हैं। साथ ही अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए भी फैंस के साथ कनेक्ट रहती है।

 

गौरतलब है कि सपना का यह वीडियो किसी गाने का नहीं बल्कि उन सभी गानों के सिन्स का एक कोलाज है, जिसमें जस्टिन बीबर का गाना कवर के रूप में लगाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि सपना एक के बाद एक नए गाने लेकर आ रही हैं। महिला दिवस के मौके पर उनका गाना गुंडी रिलीज हुआ था। इसके बाद उनका एक और गाना ‘पायल चांदी की’ रिलीज हो चुका है, जिसे मशहूर सिंगर रेणुका पंवार ने गाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...