हाथरस कांड को लेकर देश की जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसके लेकर जनता ही नहीं कई पोलिटिकल पार्टी भी सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। इस केस को लेकर सभी पार्टियों की सियसत तेज होती जा रही है।
आप पार्टी के नेता संजय सिंह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर हाथरस की घटना को लेकर आरोप लगा रहे है।
अब उन्होंने योगी सरकार को कहा है कि योगी जी आपने वाक़ई यूपी को तालिबान बना दिया ! कोई कोर्ट कचहरी क़ानून इस देश में है या नही? जिसकी बेटी हैवानियत का शिकार हुई उसी के परिवार को आपकी पुलिस आतंकित कर रही है ये कैसी दादागिरी है?

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में आज हाथरस केस में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद वहां की पुलिस ने उन कार्यर्ताओं पर लाठी चार्ज किया।
जिसको आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रयागराज: बापू की एक अदत तस्वीर ही तो है जो तुम्हारी जुल्मी सत्ता के ख़िलाफ़ लड़ने की ताक़त देती है वो भी तुम छीन लेना चाहते हो योगी जी, डा.अल्ताफ़ अहमद, सुल्ताना हनीफ़ शिमला श्री योगी की पुलिस से जूझते हुए।
प्रयागराज: बापू की एक अदत तस्वीर ही तो है जो तुम्हारी जुल्मी सत्ता के ख़िलाफ़ लड़ने की ताक़त देती है वो भी तुम छीन लेना चाहते हो योगी जी, डा.अल्ताफ़ अहमद, सुल्ताना हनीफ़ शिमला श्री योगी की पुलिस से जूझते हुए। pic.twitter.com/5eDDMO82o7
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 2, 2020
आप को बता दे की युवती के साथ 14 सितंबर को चार लोगों ने हाथरस के एक गांव में सामूहिक बलात्कार किया था। जिसके बाद उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उसकी हालत और खराब होने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई ।
जिसके बाद से यूपी पुलिस और योगी सरकार की चारों तरफ निंदा हो रही है।और विपक्ष योगी सरकार पर निशान साधते हुए कई आरोप लगा रही है। और योगी सरकार से इस्तीफे तक की मांग की गई।
यह खबर फैलते ही नेताओं, खिलाड़ियों, कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं समेत समाज के सभी वर्गों के लोगों ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया और न्याय की मांग की।