1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अशोक चव्हाण के बयान पर पात्रा का हमला- कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है

अशोक चव्हाण के बयान पर पात्रा का हमला- कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अशोक चव्हाण के बयान पर पात्रा का हमला- कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को मुस्लिम लीग कांग्रेस नाम देते हुए पलटवार करते हुए कहा है कि, चव्हाण के बयान से कांग्रेस की पोल खुल गई है और उन्होंने हिंदुओं का अपमान किया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, कुछ राजनीतिक पार्टियां सीएए और एनपीआर को लेकर देश में भ्रम का माहौल बना रही हैं। इसमें खासतौर पर कांग्रेस पार्टी है। इस प्रोटेस्ट की आड़ पर उन्होंने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया है।

2 दिन पहले अशोक चव्हाण ने एक सभा में कहा कि हमने मुसलमान भाईयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। मुस्लिमों का कहना था कि बीजेपी हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए हमने शिवसेना के साथ सरकार बनाई। इसका एक ही निचोड़ है कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर ही सरकार बनाती है, किसी और धर्म के लोगों को ध्यान में रखकर नहीं।

कल अकबरुद्दीन औवेसी ने कहा कि मुसलमानों ने 800 वर्ष तक इस मुल्क में हुक्मरानी और जांबाजी की है। मेरे आबा और जात ने इस मुल्क को कुतुबमीनार, चार मिनार, जामा मस्जिद दिया है। लाल किला भी मेरे आबा और दादा ने बनाया, तेरे बाप ने क्या बनाया है? ये सवाल किससे था?

हमारे दादा-परदादा ने इस देश को सहिष्णु, विराट, क्षमतावान, गरीमावान बनाया और आप लोग ऐसी भाषा का उपयोग करते हैं। 17 मई 2017 यूथ कांग्रेस के एक नेता केरल में गाय की हत्या करते हैं और सार्वजनिक रूप से गौ मांस की भक्षण करते हैं। 2016-17 में राहुल गांधी जेएनयू जाते हैं और वहां देश विरोधी नारे लगते हैं।

16 मई 2017 को कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम की तुलना तीन तलाक और हलाला से करते हैं। 11 जुलाई 2018 को राहुल गांधी ने साफ कहा कि हां कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। 9 जुलाई 2018 को कांग्रेस के जेड ए खान कहते हैं कि देश के हर जिले में शरिया कोर्ट की वकालत होनी चाहिए।

2008 में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिंदू आंतकवाद पर उंगली उठाई। 2006 में मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। 2004 में सोनिया जी ने कांची कामकोटि के शंकराचार्य को गिरफ्तार कराया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...