सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में अच्छा काम कर रही है और अब लगता है कि उनके बेटे ने भी बॉलीवुड में आने की तैयारी कर ली है। उनके वीडियो देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।
दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो अक्षय और परेश रावल की ऐतिहासिक कॉमेडी फिल्म ” हेरा फेरी ” के एक डायलॉग को दोहरा रहे है।
इस वीडियो में इब्राहिम बेहतरीन अदाकारी के साथ अक्षय कुमार का डायलॉग, ‘स्टाइल है बाबू भैया स्टाइल। जिसके बाद वो चश्मा लगाकर बाबू राव बनकर फनी अंदाज में कहते हैं, ‘ये बाबू राव का स्टाइल है।
दरअसल इस दृश्य में अक्षय को परेश रावल थप्पड़ मारते हुए कहते है कि ये बाबू राव का स्टाइल है। फिल्म हेरा फेरी का वो सीन आप इस वीडियो में देख सकते है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग कह रहे है कि लगता है सारा के बाद अब उनके भाई भी बॉलीवुड में आने के लिए तैयार है।