{सहारनपुर से आज़म खान की रिपोर्ट }
सहारनपुर जैन कालेज रोड स्थित मानव मन्दिर ट्रस्ट की जंगह का है जिस पर अब भूमाफ़ियाओ की नज़रें लग गयी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित प्रसाद जैन ने 1952 में मानव सेवा के लिए सेवा निधि ट्रस्ट बनकर मानव मन्दिर की नीव रखी थी।

यह ट्रस्ट मानवसेवा के लिए पुरे भारत में अपनी पहचान बनाये हुए है, कल अचानक निर्माण सामग्री मानव मन्दिर जी के पास पहुँची तो क्षेत्रीय निवासी सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक वीरेन्द्र ठाकुर ने आज सुबह जब देखा की कुछ लोग वहाँ दीवार का निर्माण करने वाले है तो उन्होंने तुरन्त नगर के कुछ लोगों को सूचना दी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार जैन समाज सेवी जयनाथ शर्मा भाजपा नेता महेन्द्र सचदेवा पार्षद संजय गर्ग सहित अन्य लोगों लोगों के मौक़े पर पहुँचते ही निर्माण करने वाले वहाँ से चले गये उपरोक्त के सम्बन्ध में सूत्रों से पता चला की है अजित प्रसाद जैन के एक रिश्तेदार के परिचित सुप्रीम कोर्ट के वकील ने सहारनपुर के अपने दोस्त को फ़ोन करके कहा को उनके एक साथी अपनी ज़मीन पर निर्माण करना चाहते है।

पूर्व में जैन डिग्री कालेज की ज़मीन पर निगाहें रख क़ब्ज़ा करने का प्रयास किया था, आज जिस प्रकार से क़ब्ज़ा करने का प्रयास किया गया उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है जिस आदमी को मात्र बीस हज़ार रुपये महीने की नौकरी पर रख आगे किया गया उसने बताया की उसका इस निर्माण से कोई लेना देना नहीं उसको कुछ पता ही नहीं।

पूर्व विधायक वीरेन्द्र ठाकुर ने कहा की ट्रस्ट दान आदि की ज़मीन पर किसी क़ब्ज़ा होने नहीं दिया जाएगा चाहे कोई भी क़ुर्बानी देनी पड़ें। वहीं सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी जानकारी देते हुए बताया की अगर कोई भी व्यक्ति मन्दिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।