1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: युवती ने 3 युवकों पर लगाया ज़बरदस्ती करने का आरोप

सहारनपुर: युवती ने 3 युवकों पर लगाया ज़बरदस्ती करने का आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर: युवती ने 3 युवकों पर लगाया ज़बरदस्ती करने का आरोप

{ सहारनपुर से आज़म खान की रिपोर्ट }

मामला थाना बेहट के गांव संसारपुर का है जहां पर एक युवती ने तीन लोगों पर खुद को गाड़ी में जबरन डाल ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

युवती ने बताया कि मैं संसारपुर बस स्टैंड पर खड़ी थी तो कुछ लोगों ने आकर मेरे पास गाड़ी रोकी और मुझे कहा कि तुम हमारे द्वारा गोकशी किए जाने पर थाने में फोन करती हो। जिसको लेकर युवती ने मना किया तो, उन्होंने जबरन युवती को गाड़ी में खींच लिया।

उसी दौरान वहां खड़े लोगों की भीड़ ने युवती को बचाया। जिसके चलते युवती के हाथ में चोट भी आई। जिसके बाद लोगों को इकट्ठा देख मौके से तीनों लड़के फरार हो गए और लोगों द्वारा युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि ग्राम संसारपुर छेत्र थाना बेहट में दो पक्षों में आपसी मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा चिकित्सा प्रशिक्षण करा दिया गया है उसमें मामूली चोटे आना अंकित किया गया है और दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र ले लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...