1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: चेंकिग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

सहारनपुर: चेंकिग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर: चेंकिग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

(सहारनपुर से संवाददाता आजम खान की रिपोर्ट)

सहारनपुर में चेकिंग के दौरान थाना सदर बाज़ार इलाके के दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार स्कूल के पास पुलिस और मुकीम काला गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गैंग का शार्प शूटर (प्रवीण) को गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं बदमाशों द्वारा चलाई गई  गोली में पुलिसकर्मी सुमित तोमर भी घायल हो गए।

आपको बताते चलें कि, अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा लिया। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से बदमाशों के कब्जे से इनोवा गाड़ी, 2 तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने इस मामले में कहा कि, मुखाबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने छानबीन की। चेंकिन के दौरान कार में सवार मुकीम काला गैंग के बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछा किया। वहीं इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...