1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दुःखद: वरिष्ठ पत्रकार के के शर्मा का निधन हो गया है

दुःखद: वरिष्ठ पत्रकार के के शर्मा का निधन हो गया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुःखद: वरिष्ठ पत्रकार के के शर्मा का निधन हो गया है

पिछले काफी समय से बीमार चल रहे पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार के के शर्मा का निधन हो गया है ,उनके निधन से मीडिया जगत में एक शोक की लहर है।

आपको बता दे, राजधानी दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

केके शर्मा के निधन पर ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट’ से संबद्ध ‘दिल्ली पत्रकार संघ’ और तमाम पत्रकारों ने दुःख प्रकट किया है।

खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक जताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा कि पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार केके शर्मा जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुन कर बहुत दुःख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...