बिहार में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाला है। इसको लेकर बिहार विधान सभा चुनावों में विपक्षी महागठबंधन की अगुवाई कर रही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आज चुनाव अभियान के तहत एक नया गाना लॉन्च किया है।
इस गाने को राजद ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि माटी बिहार जेकर माथा में सजेला, जनहित के ख़ातिर जे पल पल जिएला ,जनता के हक़ की लड़ाई लड़ेला, जनसेवा वाला राह जे चलेला, भैया तेजस्वी हमार हमनी के प्यारा लागेलन, सुख-दुःख में जनता के साथ सबसे आगे चलेलन।
माटी बिहार जेकर माथा में सजेला
जनहित के ख़ातिर जे पल पल जिएला
जनता के हक़ की लड़ाई लड़ेला
जनसेवा वाला राह जे चलेलाभैया तेजस्वी हमार हमनी के प्यारा लागेलन
सुख-दुःख में जनता के साथ सबसे आगे चलेलन pic.twitter.com/1GyJ3n5l2v— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 18, 2020
यह वीडियो 3.16 मिनट में फिल्माए गए। वीडियो के अंत में ‘तेजस्वी भव: बिहार’ लिखा गया है और राजद को बिहार का बल बताया गया है। पिछले दिनों भी राजद ने एक कैम्पेन सॉन्ग ‘विजयी होगा बिहार’ लॉन्च किया था।
आप को बता दे कि इससे पहले भी बीजेपी ने भी अपना कैंपेन सांग लॉन्च किया है जिसमें उन्होंने नीतिश सरकार द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताया है।