1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए दुबई जा रहे हैं भारत के रईस, आने-जाने में खर्च हो रहें तकरीबन 55 लाख रूपये

कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए दुबई जा रहे हैं भारत के रईस, आने-जाने में खर्च हो रहें तकरीबन 55 लाख रूपये

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए दुबई जा रहे हैं भारत के रईस, आने-जाने में खर्च हो रहें तकरीबन 55 लाख रूपये

नई दिल्ली : देश में बढ़ते कोरोना महामारी को लेकर सरकार लगातार वैक्सीनेशन को बढ़ावा दें रही है, जिससे इस महामारी के फैलाव को रोका जा सकें। वहीं दूसरी तरफ भारत के रईस भारतीय वैक्सीन को छोड़कर दुबई की ओर रूख कर रहे है। क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं वो भी संक्रमित ना हो जाएं। आपको बता दें कि इस वैक्सीन के लिए सभी भारतीय रईस तकरीबन 55 लाख रूपये खर्च कर रहे हैं।

अगर हम वैक्सीन की बात करें तो, ये लोग वहां फाइजर की वैक्सीन को तरजीह दे रहे हैं जबकि यूएई में एस्ट्राजेनेका और साइनोफार्म की वैक्सीन भी उपलब्ध है। सबसे अहम बात ये है कि यहां वहीं भारतीय जा सकते है जिनके पास रेजिडेंट वीजा है। यह ट्रेंड मार्च में शुरू हुआ जब दुबई ने रेजिडेंट वीजाधारकों को वैक्सीन के लिए रजिस्टर करने की अनुमति दी। अप्रैल में इसमें तेजी आई जब भारत में कोरोना के मामलों में तेजी आई।

दुबई में वैक्सीन लगा चुके कुछ लोगों और चार्टर ऑपरेटर्स ने नाम ना बताने के शर्त पर कहा कि कुछ लोग वैक्सीन की दो डोज लगाने के लिए दुबई में ही रह रहे हैं जबकि कुछ लोग वहां के दो चक्कर लगा रहे हैं। फाइजर की वैक्सीन की दो डोज के बीच तीन हफ्ते का अंतर है।

 

आपको बता दें कि वैक्सीन लगाने कि लिए दुबई आने जाने का खर्च 35 लाख रुपये से 55 लाख रुपये है। यह खर्च इससे अधिक भी हो सकता है। यह ऑपरेटर की प्राइस, सिटी ऑफ ओरिजिन, दुबई में रहने की अवधि और नंबर ऑफ पैसेंजर्स पर निर्भर करता है। अमूमन जिन भारतीयों का बिजनस दुबई में रजिस्टर्ड है, उनके पास रेजिडेंट वीजा है। इसके अलावा यूएई कुछ प्रोफेशनल कैटगरीज की भी रेजिडेंट वीजा देता है।

दुबई का रेजिडेंट वीजा रखने वाले एक टॉप कॉरपोरेट मैनेजर ने मार्च में दुबई में फाइजर की वैक्सीन लगाई थी। वह भारत में भी वैक्सीन लगाने के पात्र थे लेकिन उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि फाइजर की वैक्सीन अच्छी तरह जांची परखी है और सुरक्षित है। मैंने और मेरी पत्नी ने एक प्राइवेट जेट लिया और हम दुबई में 20 दिन रहे। सबकुछ सही रहा।’

आपको बता दें कि भारत की तरह यूएई में भी 40 साल और उससे अधिक उम्र को लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...