71 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कई रास्ते बंद रहेंगे। मेट्रो और सड़क पर भी यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की अडवाइजरी के मुताबिक, राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर परेड खत्म होने तक किसी भी तरह की कोई ट्रैफिक की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंडिया गेट के आसपास सी- हेक्सागन परेड होने तक बंद रहेगी। इसके अलावा तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष रोड पर परेड होने तक ट्रैफिक बंद रहेगा।
गणतंत्र दिवस को लेकर डीएमआसी ने भी अपनी अडवाइजरी जारी की है। जिसमें केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर रविवार को दोपहर 12 बजे तक ऐंटी और एग्जिट बंद रहेंगे। पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन 12 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर ट्रेने रूकेंगी और लोग येलो और वॉयलेट लाइन के बीच इंटरचेंज कर सकेंगे। लेकिन स्टेशऩ के अंदर और बाहर नहीं आ- जा सकेंगे।
बाकी के तीन मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 12 बचे तक ट्रेने नहीं रूकेंगी। वॉयलेट लाइन के आईटीओ, दिल्ली गेट, जामा मस्जिद और लाल किला के कुछ गेट दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।