कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसा होता है कि ऐसा लगता है सब ठहर गया। इरफ़ान की मौत से शायद यही हुआ है। उनके निधन की खबर एक बुरे सपने के जैसी थी।
इस मुश्किल की घड़ी में पुरानी तस्वीरों और वीडियो के जरिए उन्हें याद किया जा रहा है।
इरफान के बेटे बाबिल ने हाल ही में अपने पापा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में इरफ़ान का खुशमिजाज अंदाज़ नज़र आ रहा है और वो जमकर गोल गप्पे खा रहे है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा है- जब आप इतने लंबे समय तक डाइट पर रहते हैं और फिर शूटिंग खत्म हो जाती है और आप पानी पूरी खा सकते हैं।
आपको बता दे कि इरफ़ान को खाने का बड़ा शौक था।
जयपुर जाते तो गोलगप्पे खाना नहीं भूलते थे वहीं उन्हें काशी की चाट बेहद पसंद थी। इरफ़ान घंटों स्कूटर पर काशी घूमते थे और रात को गंगा को निहारते थे। उन्हें पतंग का भी बड़ा शौक था।