देश में कोरोना के मामलों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में 39 हज़ार से अधिक मरीज मिले है और देश में अब कुल मरीजों की संख्या 12 लाख के नजदीक हो गई है।
इसके अलावा 27 हजार 589 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो गए, यह एक दिन का सबसे अधिक आकंड़ा है। अब तक 7 लाख 52 हजार लोग ठीक हो गये है।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि मृत्यु की दर घटकर 2.43 प्रतिशत रह गयी जो 17 जून को 3.36 प्रतिशत थी।
आपको बता दे, ऐसे कई देश हैं जहां प्रति दस लाख आबादी पर मौतों की संख्या में भारत की तुलना में 21 गुना या 33 गुना तक अधिक हैं और वैश्विक औसत प्रति दस लाख आबादी पर 77 मौतों का है। हम अभी अच्छी स्थिति में है।
सबसे बड़े राज्य यूपी की बात करे तो कुल मामलों की संख्या 50 हज़ार को क्रॉस कर गई है और एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हज़ार के करीब है।