1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. रिलायंस ने रचा इतिहास, 15 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने वाली देश की इकलौती कंपनी

रिलायंस ने रचा इतिहास, 15 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने वाली देश की इकलौती कंपनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिलायंस ने रचा इतिहास, 15 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने वाली देश की इकलौती कंपनी

घरेलू शेयर मार्केट में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को इतिहास रच दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 15.25 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। इस स्तर पर पहुंचने वाली रिलायंस भारत की इकलौती कंपनी है।

गुरुवार को शेयर मार्केट में कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और 7 पर्सेंट की उछाल के साथ 2,314.65 के लेवल पर बंद हुआ।

यही नहीं दिन भर के कारोबार में कंपनी का शेयर 8.45 पर्सेंट तक ऊपर चला गया और मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 15,84,908 करोड़ रुपये के लेवल पर पहुंच गया था।

शेयर मार्केट के जानकारों के मुताबिक रिलायंस रिटेल में अमेजॉन को हिस्सेदारी दिए जाने की खबरों के चलते तेजी का यह दौर देखने को मिला है।

बता दें कि रिलायंस जियो के बाद मुकेश अंबानी अब रिलायंस रिटेल के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश हासिल करने की तैयारी में हैं।

बुधवार को ही अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में 7,500 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया था।

बता दें कि साल 2020 में अबतक कंपनी के मार्केट कैप में 5.14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...