अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहरीन के साथ मध्य पूर्व में एक और “शांति समझौते” की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि बहरीन ने इजरायल के साथ अपने राजनयिक संबंधों को पूरी तरह से सामान्य करने का फैसला किया है।
यूएई और इजरायल के नेता अगले सप्ताह व्हाइट हाउस में अपने समझौते को अंतिम रूप देने वाले हैं।
बता दें कि पिछले महीने संयुक्ती अरब अमीरात (यूएई) के अलावा, वो जॉर्डन और मिस्र के साथ समझौता कर चुका है। अगस्त में यूएई से समझौता होने से पहले इजराइल का खाड़ी अरब देशों के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं था।
ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि शांति और सहयोग की भावना से प्रेरित होकर नेतन्याहू और अल खलीफा इसपर सहमत हुए हैं कि बहरीन, इजराइल के साथ अपने राजनयिक संबंधों को पूरी तरह सामान्य करेगा।
ट्रंप ने कहा, 30 दिन के भीतर इस्राइल के साथ शांति समझौता करने वाला दूसरा अरब देश। एक और ऐतिहासिक सफलता। हमारे दो महान दोस्त शांति समझौते के लिए सहमत हैं।